समाजवादी पार्टी के नगर विकास मंत्री आजम खां का विवादों से पुराना नाता है। विवादित बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले आजम खां को किसी की परवाह नहीं है। उनके इसी रवैये के चलते हाल में सुप्रीम कोर्ट ने बुलंशहर रेप केस पर विवादित बयान देने पर बिना शर्त माफी मांगने तक के लिए कहा था। इसके बाद भी उन्होंने आज देश के प्रधानमंत्री पर विवादित बयान दिया है।

पीएम मोदी का कहा बदमाश :

  • आजम खां ने पहले पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मानने से इंकार कर दिया।
  • इसके बाद वह इतने पर भी नहीं रूके।
  • उन्होंने कहा कि ‘हम उन्हें (पीएम मोदी) को बदमाश कहते हैं।
  • बदमाश ऐसे ही होते है।
  • आजम खां के कहा कि नोट हर जगह न पहुंचे। लेकिन वो सब जगह पहुंच रहे हैं।
  • लोग उनका ‘मन की बात’ सुन रहे हैं, लेकिन मोदी उनकी नहीं सुन रहे हैं।
  • इससे पहले भी आजम खां पीएम मोदी पर विवादित बयान दे चुके है।
  • हाल में रामपुर में जनसभा संबोधित करते हुए आजम ने पीएम को नसीहत दी थी।
  • उन्होंने कहा था कि पत्नी को पत्नी कहने से बचने वाले को बेटियों की बात करने का हक नहीं है।
  • वह बेटियों को लेकर तरह-तरह के जुमले कहते है। यह मां की कोश की बेइज्जती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें