उत्तर प्रदेश सत्ता परिवर्तन हो चुका है और समाजवादी पार्टी सरकार से बाहर आकर विपक्ष में बैठ गयी हैं वहीँ भाजपा का सालों का सूखा खत्म हो चुका है और उसकी सत्ता में वापसी हुई है। विपक्ष में आने के बाद समाजवादी पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर आक्रामक बनी हुई है। इसी क्रम में एक सपा नेता ने सीएम योगी पर बड़ा बयान दे दिया है।

कानपुर पहुंचे सपा नेता :

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के स्वरुप नगर में बीते दिनों सवांसिनी गृह में एक महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले के सामने आते ही राजनीति गर्माना शुरू हो चुका है। इस घटना की जांच के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 नेताओं के जांच दल को कानपुर भेजा था। इसके तहत सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, इरफ़ान सोलंकी, पूर्व विधायक सतीश निगम, मुनींद्र शुक्ला और दीपा यादव घटनास्थल पर पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस ने सपा जांच दल को अंदर जाने से मना कर दिया था। मगर कुछ देर बाद पुलिस ने सपा की महिला सदस्य को अंदर भेजा।

योगी सरकार पर बोला हमल :

घटनास्थल का जायजा करने के बाद बाहर आयी सपा नेता दीपा यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा नेता ने कहा कि कानपुर में महिलायें इस सरकार में खौफजदा हैं। दीपा यादव ने सीएम योगी को धमकी देते हुए कहा कि इनकी सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी को खुद अविवाहित हैं तो महिलाओं का दर्द क्या समझेंगे। सपा नेता ने इस घटना पर महिला कल्याणमंत्री रीता बहुगुणा जोशी की इस्तीफे की मांग कर डाली।

सरकार को नहीं महिलाओं की फिक्र :

सपा नेता दीपा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का 9 महीने का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इन 9 महीनों में महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। समाजवादी पार्टी महिलाओं की लड़ाई के लिए सरकार उतरेगी और भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें