देश भर में इन दिनों महंगाई अपने चरम पर पहुँच गयी है। पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई को लेकर राजनैतिक दलों ने बीते दिनों भारत बंद किया था। सरकार की तरफ से भी अभी तक इस महंगाई में कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। इस बीच फैजाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता ने 599 में लोगों को घरेलू गैस के सिलेंडर बांटे हैं।

सपा नेता ने बांटे सिलेंडर :

समाजवादी पार्टी लगातार देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर आक्रामक बनी हुई है। 10 सितंबर को भी सपा ने सभी तहसीलों पर प्रदेश व्यापी धरना दिया था। इसी क्रम में फैजाबाद में दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने गरीबों को 599 में समाजवादी घरेलू गैस सिलेंडर बाँटे हैं। देश में लगातार बढ़ रहे है घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में गरीबों को सिलेंडर बांटे गए हैं। सपा नेता के इस काम की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”1″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=BvMZD8-Vpos” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

देश भर में बढ़ रही महंगाई :

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में आये दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन बयान जारी कर इस वृद्धि की घोषणा करता है। इसमें आधार मूल्य में बदलाव और उस पर कर प्रभाव से दाम में वृद्धि है। उल्लेखनीय है कि रसोई गैस की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है। देश में बढ़ रही महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें