मैनपुरी के सपा नेता की हुई हत्या :

  • समाजवादी पार्टी ने अपने सभी नेताओं को निकाय चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने को कहा हुआ है।
  • लगातार 2 चुनावों में मिली हार से समाजवादी पार्टी को काफी झटका लगा है।
  • साथ ही सपा अब 2019 के लोकसभा चुनावों में जीतने के लिए खुद को तैयार कर रही है।
  • इस बीच मैनपुरी से एक सपा नेता की हत्या कर दिए जाने की खबर आ रही है।
  • आज मैनपुरी के एक सपा नेता की हत्या कर दी गयी है।
  • हत्या के बाद हत्यारे उनके शव को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे छोड़ कर वहां से भाग गये।
  • उनका शव हाइवे पर मिलने के बाद से इसी बात का अंदाजा लगाया जा रहा है।
  • खबरों के अनुसार मैनपुरी के मृतक सपा नेता सुखराम सिंह यादव सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
  • दिवंगत सुखराम सिंह यादव मूल रूप से मैनपुरी के औंछा जिले के रहने वाले थे।
  • आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर नगला खंगर के पास कार के अंदर एक शव मिला था।
  • इस शव की शिनाख्त सपा नेता सुखराम सिंह यादव के रूप में की गयी है।
  • पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल आ गयी जहाँ पर समाजवादी पार्टी के कई नेता भी पहुंचे हुए थे।
  • पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि हत्यारे शव को बीच हाइवे पर कार में छोड़कर भाग गये थे।
  • इस मामले की जांच में पुलिस लग गयी है।

ये भी पढ़ें : मुकदमा वापसी: केशव मौर्य का पलटवार, अखिलेश याद करें अपना कार्यकाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें