उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सपा पूरी ताकत से उतरने का दावा कर रही थी मगर पार्टी में चल रही गुटबाजी एक बार फिर से सामने आ ही गयी है। अब अखिलेश के एक करीबी नेता ने पार्टी से बगावत का सुर छेड़ दिया है।


  • सपा नेता ने दिया निर्दलीय का साथ :

    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में काफी हैरान कर देने वाले नजारे देखने को मिल रहे हैं।
    • प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से सभी पार्टियों में नेता, कार्यकर्ता बगावत करते हुए दिख रहे हैं।
    • कुछ ऐसे नेता भी हैं जो पार्टी में रहकर ही बगावत करते दिख रहे हैं।
    • कुछ ऐसा ही काम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेता ने किया हुआ है।
    • औरैया के बिधुना थानाक्षेत्र में समाजवादी पार्टी की गुटबाजी सामने आ गयी है।
    • यहाँ पर सपा नेता गौरव रघुवंशी ने निर्दलीय महेंद्र सिंह का चुनाव में समर्थन किया है।
    • निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह के रोडशो में अपने समर्थकों संग सपा नेता ने उनके लिए वोट मांगे।
    • सपा नेता गौरव रघुवंशी ने खुलकर बिधुना से सपा प्रत्याशी का विरोध कर दिया है।
    • गौरव रघुवंशी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेताओं में एक माने जाते हैं।
    • इसके पहले सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव निर्दलीय प्रत्याशी के लिए वोट मांग चुके हैं।
    • अखिलेश भले दावे कर रहे हों कि पार्टी में अब सब कुछ ठीक हो चुका है।
    • मगर पार्टी के भीतर की गुटबाजी एक बार फिर से खुलकर सामने आ गयी है।
    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में प्रचार का आज आख़िरी दिन है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें