समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति महिला से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। इसी कारण उन्होंने हाईकोर्ट में अपनी जमानत की याचिका दी थी जिसे खारिज कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने पलटा ADJ का आदेश :

  • हाईकोर्ट ने आज सपा नेता गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
  • गायत्री की जमानत रद्द करने को लेकर कोर्ट में याचिका दी गयी जिसे मंजूर कर लिया गया है।
  • आपको बता दें कि यूपी चुनाव के बाद से ही गायत्री जेल में बंद हैं।
  • हाईकोर्ट ने बताया कि ADJ ने जमानत देने में काफी जल्दबाजी दिखाई है।
  • उस पर एक महिला ने कई अन्य लोगो संग मिलकर बलात्कार का आरोप लगाया है।
  • भाजपा ने भी यूपी चुनाव के समय में गायत्री प्रजापति का मुद्दा काफी उछाला था।
  • सरकार बनने के पहले भाजपा ने कहा था कि सत्ता में आते ही गायत्री जेल जाएगा।
  • पुलिस को भेई गायत्री को ढूँढने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी थी।
  • जब गायत्री नहीं मिला तो पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में ले लिया था।
  • इसके बाद मजबूर होकर गायत्री प्रजापति को पुलिस के सामने आना पड़ा था।
  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गायत्री को आत्मसमर्पण करने की सलाह देते थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें