उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर एक महिला से गैंगरेप और उसी महिला की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप के चलते मुकदमा चल रहा है, जिसके तहत मंगलवार 25 अप्रैल को मामले की सुनवाई लखनऊ स्थित हाई कोर्ट में की गयी थी।

गायत्री प्रजापति को मिली जमानत:

  • समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप के आरोपों के चलते मंगलवार को सुनवाई की गयी थी।
  • यह सुनवाई लखनऊ स्थित हाई कोर्ट में आयोजित की गयी थी।
  • सुनवाई के तहत सपा नेता गायत्री प्रजापति को जमानत मिल गयी है।
  • गौरतलब है कि, यूपी चुनाव के बाद गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार किया गया था।
  • गायत्री प्रजापति के साथ ही अन्य आरोपी विकास वर्मा और पिंटू सिंह को भी कोर्ट से जमानत मिल गयी है।
  • यह जमानत लखनऊ बेंच की पाक्सो अदालत ने दी।
  • गौरतलब है कि, पाक्सो एक्ट में मामले की सुनवाई विशेष जज कर रहे थे।
  • जिन्होंने सुनवाई से पहले मामले की डायरी तलब की थी।

17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए था:

  • गायत्री प्रजापति को गैंगरेप और नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मंगलवार को जमानत मिल गयी है।
  • गौरतलब है कि, पीड़िता द्वारा SC में याचिका दायर करने के बाद मामले को दर्ज किया गया था।
  • वहीँ SC के आदेश पर ही 14 मार्च को गायत्री प्रजापति की गिरफ़्तारी हुई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें