उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति मौजूदा समय में महिला से गैंगरेप और महिला की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपों के तहत जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि, गायत्री प्रजापति को पाक्सो कोर्ट के विशेष जज ने जमानत दी थी, जिसके बाद लखनऊ हाई कोर्ट ने गायत्री की जमानत को रद्द कर विशेष जज को सस्पेंड कर दिया था।

गैंगरेप के आरोपी और प्रजापति के दो साथियों के खिलाफ भी वारंट जारी:

  • सपा नेता गायत्री प्रजापति गैंगरेप और नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद हैं।
  • गौरतलब है कि, बीते 25 अप्रैल को गायत्री प्रजापति को पाक्सो के विशेष जज ने जमानत दी थी।
  • 28 अप्रैल को लखनऊ हाई कोर्ट ने गायत्री प्रजापति की जमानत को रद्द कर विशेष जज को सस्पेंड कर दिया था।
  • जिसके बाद इस मामले समेत गायत्री प्रजापति को अन्य दो मामलों में जेल भेज दिया गया।
  • वहीँ शुक्रवार को गायत्री प्रजापति के दो साथियों जिन पर सपा नेता के साथ गैंगरेप के आरोप हैं का गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया है।
  • आरोपी पिंटू सिंह और विकास वर्मा की जमानत भी 25 अप्रैल  को गायत्री प्रजापति के साथ हुई थी।
  • दोनों आरोपी 28 अप्रैल के बाद से फरार चल रहे हैं।
  • वहीँ 18 मई तक दोनों आरोपियों के पेश न होने पर जमानत नामे जब्त होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें