Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रामपुर: सपा नेता गुलफाम अब्बासी ने की भाजपा में वापसी

samajwadi party leaders went 1090 murdered boy home

samajwadi party leaders went 1090 murdered boy home

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पार्टी के नेताओं संग संगठन को मजबूत करने पर भी वे लगातार काम कर रहे हैं। इस बीच नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के गढ़ रामपुर में भाजपा ने पार्टी संगठन में बड़ी सेंध लगा दी है।

सपा नेता ने ज्वाइन की भाजपा :

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अब्बासी ने फिर भाजपा में वापसी कर ली है। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी के आवास पर उन्होंने समर्थकों संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उन्हें ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करवाकर भाजपा में शामिल कराया। गुलफाम कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़ सपा में चले गए थे लेकिन चंद रोज पहले उन्होने सपा छोड़ दी थी। इस मौके पर ओम प्रकाश लोधी, फूल खां, छोटे खां साहब, जुबैर अहमद, सैयद मुर्तजा अली जाफरी, आदिल हुसैन आदि मौजूद रहे।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पूर्व जिलाध्यक्ष गुलफाम अब्बासी ने फिर भाजपा में वापसी कर ली है[/penci_blockquote]

हो सकता है बड़ा झटका :

जिले में समाजवादी पार्टी के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। हालाँकि स्थानीय नेता का कहना है कि इनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं होगा। जिले में समाजवादी पार्टी का चेहरा पूर्व मंत्री आजम खान हैं। ऐसे में गुलफाम अब्बासी ने सपा छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर सपा को कुछ हद तक तो नुकसान पहुंचा दिया है।

हालाँकि सपा नेता इससे साफ़ तौर पर इंकार कर रहे है। आने वाले लोकसभा चुनावों में देखना होगा कि इनके सपा छोड़ कर भाजपा में फिर वापसी करने का क्या असर होता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

बंधक बनाकर किशोरी से कराई वैश्यावृति-देखें वीडियो और सुने पीड़िता की मुंह ज़ुबानी।

Desk
2 years ago

BJP विधायक ने दिया त्रिपुरा हिंसा पर विवादित बयान

Bharat Sharma
6 years ago

सर्दी का सितम जारी, प्रशासन बेखबर

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version