[nextpage title=”akhilesh” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। सत्ता से बाहर होते ही सपा के कई नेता लगातार पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल होते जा रहे हैं। बीते दिनों भी सपा के 5 एमएलसी ने इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी। अब सपा के एक और दिगग्ज नेता (sp leader) ने सपा के विरोधी दल में शामिल होकर अखिलेश यादव की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

हाजी जमीरुल्लाह खान ने छोड़ी पार्टी  :

  • बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ पहुँचे हुए थे।
  • अमित शाह के लखनऊ आने के पहले सपा के 2 और बसपा के 1 एमएलसी ने इस्तीफा दे दिया था।
  • उसी दिन तीनों ही नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कर ली थी।
  • उसके कुछ दिन सपा के लगातार एक के बाद एक कई एमएलसी ने अपने इस्तीफे दिए थे।
  • वे सभी नेता अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं।
  • नेताओं के इस्तीफे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।

ये भी पढ़ें, कुशीनगर में मेट्रो पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा

  • उन्होंने कहा था कि जिसको जाना है, वो पार्टी छोड़ कर जाने के लिए स्वतंत्र है।
  • अब सपा को एक और बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
  • सपा की अलीगढ़ की कोल विधानसभा से हाजी जमीरुलाह खान 2 बार विधायक रह चुके हैं।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी इनके काफी अच्छे रिश्ते थे।
  • मगर आज सपा के ये पूर्व विधायक हाजी जमीरुलाह खान ने बसपा की सदस्यता ले ली है।
  • इसे 2019 चुनाव के पहले सपा को अलीगढ़ में बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें, सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने योगी-मोदी पर किया व्यक्तिगत हमला

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें