सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाकर शिवपाल ने अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ पार्टी संगठन को मजबूत करने पर लगे हुए हैं तो वहीँ शिवपाल सिंह यादव ने सपा की जड़ों को काटना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक समाजवादी पार्टी के नेता अब अखिलेश का साथ छोड़कर शिवपाल यादव के साथ जा रहे हैं। इसी क्रम में यूपी के गोंडा जिले के और सपा नेता ने शिवपाल की पार्टी प्रसपा का दामन थाम लिया।

सपा नेता ने ज्वाइन की प्रसपा :

यूपी के गोण्डा जिले के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता आपदा हरण सिंह ने शिवपाल यादव से मुलाकात कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का दामन थाम लिया है। वे 1990 से समाजवादी पार्टी गोण्डा में सदस्य, सचिव, महासचिव व जिला उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। आपदा हरण सिंह 2000-2001 में करनैलगंज 298, गोण्डा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। आपदा हरण सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी के गोण्डा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की सदस्यता ली। पार्टी की तरफ से इन्हें गोण्डा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे शिवपाल :

सपा के पूर्व नेता शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनका दावा है कि हमारे बिना देश में सरकार बनना असंभव होगा। शिवपाल यादव ये बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि सपा में बार-बार उन्हें अपमानित किया गया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया पूरी ताकत के साथ 2019 का लोक सभा चुनाव लड़ेगी। इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में मजबूत दल के रूप में उभरेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें