उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी नेत्री जूही सिंह ने सोमवार 9 जनवरी को पार्टी में चल रहे घमासान पर मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा है कि, पार्टी में सब ठीक है। सपा नेत्री जूही सिंह ने यह बात रविवार को हुई सपा प्रमुख की प्रेस कांफ्रेंस को आधार बनाकर कही।

पार्टी में सब ठीक है:

  • समाजवादी पार्टी नेत्री जूही सिंह ने सोमवार को पार्टी में चल रहे विवाद पर मीडिया से बात की।
  • जूही सिंह ने इस दौरान कहा कि, पार्टी में कोई विवाद नहीं है, सब ठीक है।
  • यह बात जूही सिंह ने रविवार को हुई सपा प्रमुख की प्रेस कांफ्रेंस के आधार पर कही।
  • सपा नेत्री ने आगे कहा कि, सपा प्रमुख ने भी अखिलेश यादव को पार्टी का मुख्यमंत्री बताया है,
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, इससे पता चलता है कि,
  • “सपा प्रमुख के मन में अभी भी अखिलेश यादव के लिए जगह है”।

सपा प्रमुख ने रविवार को की थी प्रेस कांफ्रेंस:

  • रविवार 8 जनवरी को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की थी।
  • जिसमें उन्होंने स्वयं को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिलेश यादव पार्टी के मुख्यमंत्री हैं।
  • इसके साथ ही सपा प्रमुख ने शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी बताया था।

ये भी पढ़ें: समाजवादी कलह: सुलह की कोशिशें बेकार, अब ‘एकला चलो रे’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें