मेरठ में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में लगभग 3.5 लाख लोग सम्मिलित हो रहे हैं। इस समागम की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था में मेरठ प्रशासन के साथ-साथ अन्य जिलों से भी प्रशासन की व्यवस्था की गई है। इस समागम का विरोध करते हुए एक सपा के नेता ने भगवा को गुंडई का प्रतीक बताया। समागम का विरोध करते हुए कहा कि इस समागम में एक भी तिरंगा नहीं फहराया गया है। इस दौरान सपा नेता ने तिरंगा लेकर रैली भी निकाली और हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए। जब प्रशासन को इसकी भनक लगी तो पुलिस के हाथ पाव फूल गए।

बता दें कि मेरठ में राष्ट्रोदय समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान लगभग 3.5 लाख लोग मौजूद रहेंगे। इस समागम का विरोध सपा नेता अतुल प्रधान कर रहे हैं। सपा नेता अतुल प्रधान ने आरएसएस के समागम का किया विरोध करते हुए भगवा को गुंडई का प्रतीक बताया। कहा कि हम तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को एकता का संदेश दे रहे हैं। जहां देखिए भाजपा और आरएसएस के लोग भगवा लेकर घुम रहे हैं, यह गुड़ई का प्रतीक है। यहां एक भी लोगों ने तिरंगा नहीं लिया है इसलिए हमलोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है। रैली के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ साथ महापुरूषों के नारे लगाए। इा मौके पर समर्थकों ने राष्ट्रगान भी गाया। वहीं पुलिस को जब इस बारे में भनक लगी तो हाथ पैर फूल गए और जल्दी जल्दी में पुलिस ने कुटी पहुंचकर अतुल को वहा से हटाया।

https://youtu.be/3eQQActFyFo

ये भी देखेंः मेरठ में RSS का महाकुंभः 3.5 लाख स्वयं सेवक होंगे शामिल

कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर किया विरोध

सपा के नेता अतुल प्रधान ने इस समागम का विरोध किया कहा कि एक भी तिरंगा इस समागम में नहीं लगाया गया है। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाल कर कहा कि हम लोग सिर्फ तिरंगे के नीचे ही सुरक्षित रह सकते हैं। रैली के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ साथ महापुरूषों के नारे लगाए। इा मौके पर समर्थकों ने राष्ट्रगान भी गाया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें