समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने सपा छोड़ लोकदल पार्टी ज्वाइंन कर ली है। इस दौरान सपा नेता रघुनन्दन सिंह काका ने सपा राष्ट्रीय सचिव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाएं। उन्होंने संकेत दिए की पार्टी में अब तक कुछ भी शांत नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव पर हमला

  • सपा के पूर्व प्रदेश सचिव रघुनन्दन सिंह काका ने जमकर अखिलेश यादव की आलोचना की।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव डॉ. लोहिया के सभी सिद्धान्त को भूल गए है।
  • उन्होंने दबी जुबान में सपा परिवार में हुई कलह के लिए अखिलेश यादव को ही जिम्मेदार ठहराया।

शिवपाल लक्ष्मण की भूमिका में

  • बता दें कि रघुनन्दन सिंह काका के बेहद करीबियों में से एक हैं।
  • रघुनन्दन सिंह काका ने आज कहा कि वह पार्टी में जो दिशा से भटके है, उन्हें हमने एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम किया है।
  • शिवपाल यादव ने अपने भाई मुलायम सिंह का कभी साथ नहीं छोड़ा।
  • शिवपाल यादव लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
  • उन्होंने कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

मुलायम-शिवपाल के निर्देश पर लड़ेंगे लोकदल प्रत्याशी

  • रघुनन्दन सिंह काका ने कहा कि वह मुलायम सिंह और शिवपाल यादव का सम्मान करते हैं।
  • उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनों के निर्देश पर लोक दल प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जा रहा है।
  • हमारी सेनाएं मैदान में ऊतर चुकी  हैं,  हमने प्रत्याशियों की लिस्ट हमनें जारी कर दी है।

 

गठबंधन की सरकार

  • रघुनन्दन सिंह काका प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में गंठबंधन की सरकार बनेगी।
  • किसी की भी पूर्णबहुमत की सरकार नहीं बनेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी 11 फ़रवरी से चुनाव का प्रचार प्रसार शुरू करेगी।

ये भी लोकदल में हुए शामिल

  • सपा नेता विजय यादव लोक दल में शामिल हुए हैं।
  • विजय यादव मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें