समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसमें अब तक सपा के कई बड़े नेता शामिल हो चुके हैं और लगातार ये क्रम जारी है। इस बीच झाँसी में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाल ने आज uttarpradesh.org से खास बातचीत करते हुए अपने भविष्य की योजनाओं पर बात की।

  • उन्होंने बताया कि हम हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ थे, है और रहेंगे।
  • सेक्युलर मोर्चा पर वे बोले कि वो भी अलग नही है।
  • 2019 के लोकसभा चुनावों भाजपा को लाभ नही मिलेगा।
  • उन्होंने खुलासा किया कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा और समाजवादी पार्टी एक ही है।
  • हम भी समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे है।
  • अगर पार्टी को लगता है कि हमसे भी अच्छा कोई उम्मीदवार है।
  • उसको पार्टी टिकिट दे और हम उसके साथ है, जो पार्टी का फैसला होगा वो हमें मंजूर होगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें