Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन मनाने की तैयारियां हुई शुरू

sp leader ramgopal yadav

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जानते हैं कि गुटबाजी के कारण ही 2017 जे विधानसभा चुनावों में पार्टी सत्ता से बाहर हुई थी। यही कारण है कि पार्टी की एकता को फिर से मजबूत करने की सभी कोशिशें एकबार फिर से शुरू हो गयी है। बीते कई दिनों से सपा में शीर्ष नेतृत्व के बीच दूरियां कम हुईं हैं और सार्वजनिक मंचों पर सभी नेता एकसाथ दिखाई दे जाते हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी शुरू हो गयी है जिसमें कई बड़े सपा नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

फिरोजाबाद में आयोजित है कार्यक्रम :

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हर पार्टी तैयारियों में लगी हुई हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता है। यहीं पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का 72 वां जन्म दिन मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। इसका न्यौता मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव समेत अखिलेश यादव और अन्य नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों को भेजा गया है। आगामी 29 जून को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में जन्म दिवस पर राजनैतिक जलसा होगा जिसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। ये एक तरह से समाजवादी पार्टी की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन होगा जहाँ लंबे समय बाद सभी बड़े सपा नेता एकसाथ एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: ‘आरएसएस’ की बैठक में सपा, बसपा और कांग्रेस पर बुक्कल नवाब का वार

 

मुलायम-शिवपाल को भेजा न्यौता :

रामगोपाल के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को न्योता भेजा गया है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी न्यौता भेजा गया है लेकिन वे इन दिनों लंदन में परिवार संग छुट्टियाँ मना रहे हैं। ऐसे में उनके कार्यक्रम में आने की उम्मीदें कम हैं। जन्मदिन की जोर-शोर से शिकोहाबाद के रामलीला मैदान पर तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसके लिए 32 सौ फीट का मंच बनाया जा रहा है। साथ ही वाटरप्रूफ पंडाल में गर्मी से बचने के इंतजाम किए जाएंगे। टेंट और खानपान के लिए आगरा से लेकर जयपुर तक के लोगों को ठेके दिए गए हैं।

 

ये भी पढ़ें: जनेऊ पहन कर लोगों को भरमा रहे हैं राहुल गांधीः सीएम योगी

Related posts

मेरठ: नेशनल हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Srishti Gautam
7 years ago

थानों में खड़े वाहनों के पार्ट्स खोलकर बेच रही पुलिस!

Sudhir Kumar
8 years ago

CM पहुंचे मॉरिशस, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version