[nextpage title=”ramgopal” ]

मध्य प्रदेश में चल रहे किसान आन्दोलन का असर अब देश भर में दिखने लगा है। विपक्षी दलों ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार को घरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (ramgopal yadav) ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”ramgopal2″ ]

दंगो पर बनी है सरकार :

  • समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव फिरोजाबाद पहुँचे हुए थे।
  • यहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मध्यप्रदेश और सहारनपुर दंगो पर सरकार पर हमला बोला।
  • रामगोपाल ने कहा कि ये सरकारे दंगो के बल ही बन पायी है।
  • जो लोग समझते थे कि अच्छे दिन आयेंगे, असलियत अब उनके सामने आ चुकी है।
  • उन्होंने कहा कि पहले तो यूपी में गुंडा राज था, अब राम राज्य आ चुका है।
  • इसी रामराज्य में 10 गुना अपराध बढ़ चुका है मगर हमने सरकार को 6 महीने का समय दिया है।
  • हालाँकि शिवपाल ने नए मोर्चा बनाने पर रामगोपाल ने कुछ भी नहीं कहा।
  • रामगोपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी तो हमेशा बाहर ही रहेंगे।
  • मगर जिन्हें उनके न होने पर जिम्मेदारी दी गयी है, उन्हें जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
  • रामगोपाल यादव ने कहा कि योगी जी तो बस हर मामले की जाँच करवाने में ही लगे है।
  • ये ऐसी ही बस पाँच साल घूमते ही रहेंगे और कुछ नहीं कर पाएंगे।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें