उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो चुका है। जिसके तहत सपा 298 और कांग्रेस 105 सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी। इसी बीच कई सीटों को लेकर सपा और कांग्रेस में अभी भी सीटों पर रार मची हुई है।

रविवास मेहरोत्रा का टिकट कटा:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • जिसके तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है।
  • हालाँकि अभी गठबंधन को लेकर कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।
  • जिसके लिए दोनों ही दल कोई रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
  • इसी क्रम में सपा ने लखनऊ मध्य से रविदास मेहरोत्रा का टिकट काट दिया है।
  • सपा ने यह सीट कांग्रेस को गठबंधन के रूप में तोहफे में दे दी है।
  • कांग्रेस ने लखनऊ मध्य से मारूफ खान को टिकट दे दिया है।

रविदास मेहरोत्रा ने बताया अफवाह:

  • सपा ने गठबंधन के तहत लखनऊ मध्य सीट कांग्रेस को दे दी है।
  • जिसके चलते कांग्रेस ने लखनऊ मध्य से मारूफ खान को टिकट दे दिया है।
  • इस बात को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने एक अफवाह बताया है।
  • रविदास मेहरोत्रा ने कहा है कि, नामांकन भरा जा चुका है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ऐसा कुछ भी होता तो मुझे सूचित किया जाता।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें