Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महाराजगंज: सपा जिला संगठन में मची कलह की शिकायत अखिलेश के पास पहुंची

sp leader

sp leader

आगामी लोकसभा चुनावों में काफी कम समय रह गया है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां करना शुरू कर दिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के संगठन में कलह खुलकर सामने आने लगी है। इसे शिवपाल यादव के अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाने का असर माना जा रहा है। जिला संगठन में मची कलह की खबर अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुँच चुकी है।

अखिलेश तक पहुँची बगावत की खबर :

लोकसभा चुनावों के पहले सपा के महाराजगंज जिला संगठन में मची कलह की शिकायत लखनऊ तक पहुंच चुकी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव अब राष्ट्रीत अध्यक्ष अखिलेश यादव से जिलाध्यक्ष राजेश यादव के कारनामे की शिकायत करने के लिए लखनऊ कार्यालय पर डेरा डाले हुए है। इसके पहले जिलाध्यक्ष की शिकायत पार्टी के अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से की जा चुकी है। जिले में सपा जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन के पुर्नगठन का मामला काफी तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर अखिलेश यादव काफी नाराज हैं।

नाराज सपा नेताओं पर है शिवपाल की नजर :

समाजवादी पार्टी में बगावत के सुर ऐसे समय उठ रहे हैं, जब पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी की घोषणा कर दी है और सभी जिलों में उनकी निगाह सपा के नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों पर टिकी है। अंदरखाने चर्चा है कि सपा जिलाध्यक्ष को संगठन में वरिष्ठों को तरजीह न देने से सपा में फूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनकी पार्टी में सपा के नाराज लोग लगातार शामिल हो रहे हैं। देखना है कि इस बगावत का सपा संगठन पर कैसा असर पड़ता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

सदर विधायक योगेश वर्मा ने संभाली ई रिक्शा की हेंडिल, डीएम को आवास तक छोड़ने गए विधायक, खीरी व धौरहरा सांसद भी बने विधायक की सवारी, शहरी आजीविका मिशन में ई रिक्शा वितरण के बाद विधायक बने ई रिक्शा चालक।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

2019 तक हर गरीब को देंगे शौचालयः CM योगी

Bharat Sharma
7 years ago

दरियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध मिट्टी खनन कर ले जा रही दो मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को किला बेलहरी के निकट चेकिंग के दौरान पकड़ कर किया सीज, चालक फरार, पुलिस ने अवैध खनन का मुकदमा किया दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version