उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को एम्स बनाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जमकर विरोध किया।
सपा जिलाध्यक्ष बोले, बीएचयू के प्रोफ़ेसर हिजड़े हैं:
- बीएचयू को एम्स बनाने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन में रैली निकाली।
- इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने सुरक्षा अधिकारियों के सामने ही कहा कि, बीएचयू के प्रोफ़ेसर हिजड़े हैं।
- सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने आगे कहा कि, 170 प्रोफेसरों की डिग्री नकली है और प्रोफ़ेसर किसी और की पीएचडी पर नौकरी कर रहे हैं।
- सतीश फौजी ने बीएचयू डॉक्टरों को लुटेरा बताया और कहा कि, मालवीय जी ने जहाँ पूजा की वहां उन्होंने ट्रामा सेंटर बना दिया गया है।
- वहीँ सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के इस बयान पर बीएचयू के प्रोफ़ेसर कौशल किशोर मिश्रा ने जिलाध्यक्ष के इस बयान को शर्मनाक बताया है।
- प्रोफ़ेसर ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तुरंत ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करें और खुद आकर माफ़ी भी मांगे, वरना सपा को आने वाले दिनों में भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है।
- सतीश फौजी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि, अमित शाह ने पहले एम्स के लिए यहाँ मुहर लगायी थी, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गए।
- उन्होंने कहा कि, भाजपा सिर्फ वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार