2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बसपा से गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली सीटो पर मंथन शुरू हो गया है। इस बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहाँ पर सपा के के बड़े नेता ने आत्महत्या कर ली है जिसके बाद सपा में कोहराम मच गया है।

सपा नेता ने की आत्महत्या :

ये घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है जहां पटेलनगर, जली कोठी में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। खून से लथपथ सपा नेता का शव देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है।

मेरठ के देहलीगेट क्षेत्र के पटेलनगर में हाजी शहजाद का परिवार रहता है। शहजाद का इकलौता बेटा शुऐब (32) सपा शहर विधानसभा में उपाध्यक्ष था। शुऐब की पत्नी साईमा का घर कोलकाता में है। पिछले काफी दिनों से दंपति में मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते साईमा अपने चार साल के बच्चे को लेकर मायके में रह रही है। शुऐब रात में घर की छत पर गया और हवाई फायरिंग कर उसका वीडियो बनाकर पत्नी को व्हाट्सएप पर भेजी।

पिस्टल से मारी खुद को गोली :

सपा नेता ने पत्नी को वीडियो भेजने के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सीने में सटाकर 2 गोली मार ली। शोएब के परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसका शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। चारों तरफ छत पर खून पड़ा था। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही SO देहलीगेट विजय कुमार गुप्ता पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी बहस के बाद जाकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें