[nextpage title=”viral” ]

समाजवादी पार्टी में नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले एक ही दिन में सपा के एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने इस्तीफ़ा दे कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद सपा की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल और अशोक वाजपेई ने भी इस्तीफ़ा दे दिया था। अब समाजवादी पार्टी के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (sp leader) ने भाजपा में जाने की तैयारी कर ली है।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

श्वेता सिंह ज्वाइन करेंगी बीजेपी (sp leader) :

  • समाजवादी पार्टी में नेताओं की टूट का सिलसिला लगातार चल रहा है।
  • एक के बाद एक नेता लगातार इस्तीफ़ा देकर भाजपा में जाते जा रहे हैं।
  • इसमें अब एक और नाम सपा की महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता सिंह का जुड़ चुका है।
  • सपा में छिड़े संग्राम के समय श्वेता सिंह मुलायम सिंह यादव के गुट के साथ थी।
  • मगर अखिलेश के सपा के अध्यक्ष बनते ही उन्हें महिला सभा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।
  • इसके अलावा मुलायम द्वारा घोषित श्वेता सिंह का लखनऊ पूर्व से टिकट भी काट दिया गया था।

ये भी पढ़ें, अखिलेश की गिरफ्तारी के बाद मुलायम सिंह ने दिया ‘बड़ा बयान’!

  • चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन होने पर कांग्रेस के खाते में ये सीट चली गयी थी।
  • इसके बाद से ही समाजवादी पार्टी में श्वेता सिंह की अनदेखी का सिलसिला लगातार जारी था।
  • अब श्वेता सिंह ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला ले लिया है।
  • डिप्टी सीएम केशव मौर्या द्वारा श्वेता सिंह को 19 अगस्त को पार्टी में शामिल कराया जायेगा।
  • बीते दिनों उन्होंने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात की थी।
  • इसके साथ ही श्वेता सिंह सपा छोड़ कर भाजपा जाने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गयी हैं।

ये भी पढ़ें, अखिलेश के छूटने के बाद राजेन्द्र चौधरी ने दिया ये बयान!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें