समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को (SP leaders complain) औरैया जाते समय बीच रास्ते में भाजपा सरकार के इशारे पे जिस अनुचित तरीके से उन्नाव में रोक कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से लोकतंत्र की अस्मिता पर सवाल खड़ा हो गया है।
भूजल गिरावट से सरकार बेचैन, अब उठाएगी ये कदम…
- भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पे उतारू हो गयी है।
- इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता मान सिंह सेंगर और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित सिंह बाबू के नेतृत्व में नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं और युवाओं का एक समूह यूपी के राज्यपाल राम नाईक से मिला।
नवनीत सहगल ने किया औचक निरीक्षण, अफसरों के छूटे पसीने
- कार्यकर्ताओं ने गवर्नेर से मिलकर इस घटना की शिकायत की।
- मान सिंह सेंगर ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जिस तरीके से दुर्व्यवहार किया जा रहा है वो बिल्कुल अलोकतांत्रिक है।
कारिगल युद्ध लड़ने वाले रिटायर्ड फौजी को इंसाफ नहीं दे पाई पुलिस
- इसके लिए राज्यपाल से मिलकर नेताद्वय ने कहा कि सरकार से कहिये की सरकार अपनी मर्यादाओं को ना लाँघे।
- साथ ही मान सिंह सेंगर और अंकित सिंह बाबु ने लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ साथ पूरे प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द करवाये जाने का आदेश देने की अपील की।
वीडियो: छात्रा ने प्रिंसिपल पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप, थाने पर हंगामा
क्या है पूरा मामला
- बता दें कि समाजवादी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी का मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है।
- सपा नेताओं कि गिरफ्तारी से आहात और नाराज़ सपा कार्यकर्ता आज चौबेपुर के पास GT रोड को जामकर प्रदर्शन कर रहे थे।
- प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर रहे ये कार्यकर्ता सपा नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।
- इस दौरान औरैया के लिए रवाना हुए (SP leaders complain) सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे से गिरफ्तार कर लिया गया।
- गौरतलब है कि कल और औरैया में जिला पंचायत चुनाव का नामांकन कराया गया।
- इस दौरान सपा नेता भी कल नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन के दौरान सपा समर्थकों और पुलिस के बीच अचानक झड़प हो गयी। इस दौरान सपाइयों ने पथराव शुरू कर दिया।
- जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
- इसके साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, संजय लाथर और अमिताभ बाजपेई को हिरासत में लिया गया।
- गिरफ्तार नेताओं को पुलिस आज कानपुर लेकर आ रही है।
- ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं ने चौबेपुर के पास GT रोड को जाम कर दिया।
- इस दौरान सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सपा नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे थे।
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सूचना मिलने पर आज औरैया के लिए निकले थे।
- लेकिन उन्हें भी उन्नाव के उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया।
- सपा नेत्री पंखुड़ी पाठक ने भी ट्विट कर इस बात की पुष्टि की।
- ताज़ा ख़बरों के अनुसार अखिलेश को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा औरैया से पहले गिरफ़्तार कर लिया गया।
- इस दौरान औरैया मामले में गुस्साये सपा छात्र सभा के लोगों ने योगी सरकार का फूंका पुतला।
- सपा छात्र सभा के लोगो ने ने बर्रा थाना क्षेत्र के हाइवे पर ये पुतला फूंका।
- वहीं अखिलेश की गिरफ़्तारी के (SP leaders complain) बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
50 की उम्र में जबरन सेवानिवृत्ति के खिलाफ परिषद हुआ सक्रिय
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.