Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

नूरपुर उपचुनाव: पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को सपा ने बनाया प्रभारी

shailendra yadav lalai

shailendra yadav lalai

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद से चल आहे सियासी नाटक का आखिरकार अन्त हो चुका है। अब सभी की नजर यूपी की कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर लगी हुई है। कैराना से सपा ने रालोद के सिम्बल पर तबस्सुम हसन को उतारा है तो वहीँ नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा ने नईमुल हसन को प्रत्याशी बनाया है। अब सपा ने अपने एक दिग्गज पूर्व मंत्री को नूरपुर चुनाव में प्रभारी बनाया है जिसके बाद सपा में नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

नूरपुर उपचुनाव लड़ेगी सपा :

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की बैठक के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनावों में विपक्ष के प्रत्याशी के नामों का फैसला हो गया है। कैराना लोकसभा सीट सपा ने रालोद को देते हुए अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। यहाँ से सपा की तबस्सुम हसन रालोद कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन करेंगी। इसके अलावा नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उपचुनाव लड़ेगी। यहाँ से समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन प्रत्याशी होंगे। इस तरह उपचुनावों के लिए सपा-आरएलडी के बीच महागठबंधन तय हो गया है। कैराना में जहाँ भाजपा ने मृगांका सिंह को उतारा है तो वहीँ नूरपुर से अवनी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

ये भी पढ़ें: CM योगी ने देर रात किया बनारस की 5 परियोजनाओं का तूफानी दौरा

 

पूर्व मंत्री को बनाया प्रत्याशी :

नूरपुर विधानसभा पर होने वाले उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। सपा ने प्रचार करने वाले स्टार नेताओं के सूची जारी कर दी है। इस सूची में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ ही शिवपाल यादव को जगह नहीं दी गयी है। इसके अलावा सपा सरकार में मंत्री रहे को अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अखिलेश यादव ने अपने विश्वस्त जौनपुर जिले की शाहगंज से विधायक शैलेंद्र यादव उर्फ़ ललई को नूरपुर उपचुनाव में प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी सपा से जुड़े लोगों द्वारा मिली है। अखिलेश यादव द्वारा जिम्मेदारी मिलने पर ललई यादव का कहना है कि समाजवादी पार्टी के लिए वह प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोक देंगे।

 

ये भी पढ़ें: MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन पर अभी नहीं लिया फैसला- अखिलेश

Related posts

जौनपुर में युवती के साथ दुष्कर्म, थाने में दी तहरीर

Desk Reporter
6 years ago

आगरा :अरुण वाल्मीकि ( Arun Valmiki ) के परिवार से मिले सांसद संजय सिंह

Anil Tiwari
3 years ago

बिहार में हार के बाद भाजपा ने यूपी चुनाव में खेला यह दांव!

Shashank
8 years ago
Exit mobile version