उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में सियासी संकट से जूझ रही है। जिसके चलते सपा प्रमुख मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश के बीच मैराथन बैठक चल रही है।
बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति:
- उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार पर सियासी संकट छाया हुआ है।
- जिसके चलते सपा प्रमुख और सीएम अखिलेश के बीच बैठक चल रही है।
- बैठक में सपा प्रमुख, अखिलेश यादव, आजम खान और अबू आजमी मौजूद हैं।
- मैराथन बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बन गयी है।
- जिसके बाद पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गाज गिर सकती है।
आजम ने की अमर को निकालने की सिफारिश:
- मुख्यमंत्री अखिलेश और सपा प्रमुख के बीच मैराथन बैठक अभी भी जारी है।
- सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई मुद्दों पर सपा प्रमुख और सीएम अखिलेश के बीच सहमति बन गयी है।
- इसके साथ ही प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है।
- इसी बीच ये भी जानकारी मिल रही है कि, सपा प्रदेश अध्यक्ष से उनकी कुर्सी भी छीनी जा सकती है।
- गौरतलब है कि, सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह को सपा प्रमुख ने बैठक में बुलाया है।
- साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि, 1 जनवरी को होने वाले पार्टी अधिवेशन को भी टाला जा सकता है।