सूबे में देर रात से हो रही बारिश के दखल के बाद भी उत्तर प्रदेश में 9 केंद्रीय मंत्रियों ने योग कर उसके महत्व के बारे में बताया।

किसने कहाँ किया योग:

  • सूबे में देर रात से हो रही बारिश के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में कई जगह योग के सफल कार्यक्रम आयोजित किये गए।
  • हालाँकि, कई जगह बारिश के कारण कार्यक्रम के समय में बदलाव किये गये या कई जगह वैकल्पिक व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम शुरू किये गए।
  • इस दौरान केंद्र के 9 मंत्रियों ने सूबे में अलग अलग जगह योग कर इसका महत्व बताया।
  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सूबे की राजधानी लखनऊ में भीगते हुए योग किया।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद में योग किया, वहीँ साध्वी निरंजन ज्योति भी इलाहाबाद में मौजूद रहीं।
  • कलराज मिश्र ने बनारस में योग किया।
  • केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने सूबे के पीलीभीत में योग किया।
  • देश के रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर ने कानपुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • वहीँ निर्मला सीतारमण ने गाजियाबाद में योग किया।
  • रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गोरखपुर में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ पहुंचे।
  • वहीँ डॉ० संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर में योग किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें