उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है, वहीँ समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है। जिसके चलते कई समाजवादी नेता अब दूसरे दलों में अपना भविष्य ढूँढने लगे हैं। शुक्रवार को एक सपा नेता भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद शनिवार 14 जनवरी को भी एक सपा नेता भाजपा में शामिल होंगे।

सपा विधायक राजा अरिदमन सिंह ने थामा भाजपा का हाथ:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा हुआ है।
  • वहीँ सपा अपनी आंतरिक कलह से जूझ रही है।
  • जिसके चलते कई सपा नेता अब दूसरे दलों में अपने भविष्य की सम्भावना तलाश रहे हैं।
  • इसी के चलते सपा विधायक और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
  • सपा नेता अरिदमन सिंह शनिवार 14 जनवरी को भाजपा की सदस्यता लेंगे।
  • सदस्यता दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय पर दिलाई जाएगी।
  • कार्यक्रम 2 बजे से आयोजित किया जायेगा।
  • इसके साथ ही सदस्यता कार्यक्रम यूपी प्रभारी ओम माथुर और यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में होगा।
  • गौरतलब है कि, शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अखिलेश पहुंचे 5 केडी, कार्यकर्ता आवास के बाहर एकत्रित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें