अखिलेश यादव के आदेश के बाद पिछले दिनों पुलिस विभाग ने अश्लील वीडियो को जब्त करने के लिए प्रदेश में व्यापी छापेमारी अभियान चलाया था। इसके बाद भी आगरा के एक मात्र सपा विधायक और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने एक अश्लील वीडियो शहर के गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों के वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दिया।

वीडियो डाउनलोड किया तो लोगों के उड़े होश…

  • ये हरकत समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक अरिदमन सिंह के द्वारा की गयी है।
  •  आपको बता दें कि अरिदमन सिंह सपा में पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं।
  • आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ने वाले हैं अरिदमन सिंह ।
  • सपा विधायक अरिदमन सिंह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हो गए हैं।
  • सपा विधायक अरिदमन सिंह ने शहर के एक सांस्कृतिक लोगों के ग्रुप में एक वीडियो पोस्ट किया।
  • जब सांस्कृतिक ग्रुप से जुड़े लोगों ने पूर्व मंत्री के वीडियो को डाउनलोड किया तो उनके होश उड़ गए।
  • यह एक अश्लील वीडियो था।
  • इसके बाद जब पूर्व मंत्री को इस वीडियो की जानकारी हुई तो वे भी परेशान हो गए।
  • तब सपा विधायक अरिदमन सिंह कई लोगों से इस वीडियो को हटाने के बारे में पूछा।
  • परन्तु सोशल साइट्स की दुनिया में यह मुमकिन नहीं था।

पूर्व मंत्री ने माँगी माफ़ी:

  • सपा MLA राजा अरिदमन सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वह ग्रुप में भेजे गये इस  वीडियो को डिलीट कर रहे थे।
  • गलती से वह ग्रुप में चला गया, इसके लिए उन्हें माफ कर दें।
  • इस सांस्कृतिक ग्रुप से महिलाएं भी जुडी हुई हैं।
  • पूर्व मंत्री धोखे से हुई इस गलती से शर्मसार हैं।
  • पूरे शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
  • IT  Expert यश के अनुसार, सोशल साइट पर अश्लील सामग्री का भंडार है।
  • गलती से अगर कोई आप के पास कुछ भेजता है तो आप उस पर मुकदमा कर सकते हो।
  • सोशल साइट का इस्तेमाल बहुत ध्यान पूर्वक करना चाहिए।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें