उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार 29 दिसम्बर को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास 5केडी पर पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की बैठक का आयोजन किया था।
[ultimate_gallery id=”40777″]
5केडी पर शुरू हुई ‘आपात बैठक’:
- CM अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास 5केडी पर पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की आपात बैठक बुलाई थी।
- जिसके तहत मुख्यमंत्री आवास पर बैठक शुरू हो गयी है।
- ज्ञात हो, बुधवार को सपा प्रमुख द्वारा चुनाव के मद्देनजर 325 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए थे।
- जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने यह बैठक बुलाई थी।
- बैठक में चुनाव की तैयारियों, टिकट वितरण समेत कई मुद्दों पर CM अखिलेश विधायकों से मंत्रणा कर सकते हैं।
5 केडी पर उमड़ा अखिलेश के समर्थकों का हुजूम:
- मुख्यमंत्री अखिलेश की आपात बैठक मुख्यमंत्री आवास 5 केडी पर शुरू हो गयी है।
- बैठक के अंतर्गत मुख्यमंत्री अखिलेश ने सभी विधायकों और मंत्रियों को बुलाया है।
- इसके साथ ही 5 केडी के बाहर मुख्यमंत्री अखिलेश के समर्थक भी भारी संख्या में मौजूद हैं।
- अखिलेश समर्थक 5 केडी के बाहर भारी संख्या में मौजूद हैं और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।
- वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश बुधवार को टिकट वितरण के बाद विधायकों और मंत्रियों से मंत्रणा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इन 8 उम्मीदवारों के टिकट होंगे वापस, अखिलेश लगायेंगे ‘वीटो’!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार