उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में कलह और विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं, परिवार से शुरू हुए झगड़े ने राजनैतिक पटल पर पार्टी को दो धड़ों में बाँट दिया है। वहीँ सपा का आंतरिक घमासान अब चिट्ठियों के रूप में बाहर आ रहा है।

सीएम अखिलेश और सपा प्रमुख के करीबियों ने साधा मोर्चा:

  • समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की लड़ाई में अब शीर्ष नेतृत्व के करीबियों ने मोर्चा साध लिया है।
  • इसके साथ ही सपा में अब चिट्ठी वॉर शुरू हो गया है।
  • सपा एमएलसी उदयवीर के पत्र के जवाब में सपा प्रमुख के करीबी आशु मलिक ने चिट्ठी लिखकर जवाब दिया है।
  • चिट्ठी में आशु मलिक ने एमएलसी उदयवीर को आड़े हाथों लिया है।

letter

चिट्ठी के कुछ अंश:

  • एमएलसी आशु मलिक ने एमएलसी उदयवीर के पत्र के जवाब में चिट्ठी लिखी है।
  • जिसमें उन्होंने कहा है कि, समाजवादी पार्टी मुलायम के दम पर है।
  • आशु मलिक ने आगे कहा कि, मुलायम पर उंगली उठाने वाले लोगों की राजनीतिक हैसियत नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुलायम के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
  • चिट्ठी में आगे कहा गया है कि, सपा प्रमुख मुसलमानों का विश्वास हैं।

letter

मुलायम को हटाने की बात करने वाले स्वार्थी:

  • चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि, सपा प्रमुख को हटाने की बात करने वाले स्वार्थी हैं।
  • आशु ने चिट्ठी में परिवार के मतभेद का फायदा उठाने वालों से सावधान रहने को कहा है।
  • चिट्ठी में ये भी लिखा गया है कि, सपा प्रमुख के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

letter

नेताजी और मुख्यमंत्री एक हैं:

letter

  • चिट्ठी में आगे लिखा है कि, नेताजी मुख्यमंत्री से बहुत प्यार करते हैं।
  • साथ ही ये भी लिखा गया है कि, नेताजी और मुख्यमंत्री में कोई मतभेद नहीं है, दोनों एक हैं।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले रामगोपाल यादव सपा प्रमुख को भी पत्र लिख चुके हैं।
  • वहीँ इसके बाद एमएलसी उदयवीर ने ओपन लैटर लिखा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें