समाजवादी पार्टी इन दिनों लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। सपा के बड़े नेता और वर्तमान एमएलसी की बेटी की सद्स्क हादसे में मौत हो गयी है। इस घटना पर सपा के सभी बड़े नेताओं सहित पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है।

सपा एमएलसी की बेटी की हुई मौत :

यूपी में सपा एमएलसी जसवंत सिंह की बेटी की नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 62 में रह कर पढ़ाई कर रहीं उनकी बेटी रिनी सिंह को किसी अज्ञात वाहन ने देर रात टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। पुलिस ने इलाज के लिये उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाई से इंकार किया है और शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही हाथरस लेकर चले गए हैं।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर :

पुलिस के अनुसार, सपा एमएलसी जसवंत सिंह की पत्नी ओमवती हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा की जिलाध्यक्ष हैं। उनकी बेटी रिनी सिंह देर रात अपने साथ पढ़ने वाले लड़के के साथ कहीं गई थीं। दोनों रात करीब डेढ़ बजे पैदल ही सेक्टर 62 स्थित हॉस्टल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रिनी को टक्कर मार दी और आरोपित वाहन लेकर फरार हो गया। रिनी के दोस्त ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें