Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुलायम के करीबी सपा सांसद ने की शिवपाल यादव की तारीफ, नयी चर्चाएँ शुरू

sp mp chaudhary sukhram singh

sp mp chaudhary sukhram singh

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद से शिवपाल यादव ने सपा को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से नाखुश कई सपा नेता अब तक शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे का दामन थाम चुके हैं। लोक सभा चुनावों में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। ऐसे में सपा छोड़ने वाले नेताओं में निःसंदेह बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने अपने कार्यक्रम में शिवपाल यादव को मुख्य अतिथि बनाकर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है।

शिवपाल यादव के करीबी हैं सपा सांसद :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रहे सपा कोटे से राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह यादव का कानपुर और उसके पास के कई जिलों की राजनीति में खासा प्रभाव है। सपा में होने के बाद भी उन्होंने अपने पिता चौधरी हरमोहन सिंह यादव की पुण्यतिथि में सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल सिंह यादव को मुख्य अतिथि बनाया। इसके बाद रविवार को सपा सांसद सुखराम सिंह यादव शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष शिवमोहन सिंह चंदेल, देहात जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा के साथ घाटमपुर में भ्रमण को निकले। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने शिवपाल यादव के पक्ष में कसीदे भी पढ़े।

सेक्युलर मोर्चा प्रभारी ने किया दावा :

शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कानपुर मंडल के प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि चौधरी सुखराम सिंह यादव समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं लेकिन उनके पूर्व मंत्री शिवपाल यादव से बहुत गहरे रिश्ते हैं। दोनों नेता मुलायम सिंह के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुखराम पहले भी शिवपाल यादव के साथ थे, आज है और कल भी उनका आर्शीवाद सेक्युलर मोर्चे को मिलता रहेगा। रघुराज शाक्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते थे लेकिन आज समाजवादी पार्टी के अंदर कुछ चापलूस बैठ गए हैं जो सपा को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

Related posts

डीआईजी ने रिश्वत लेने के आरोप में 13 सिपाही किये सस्पेंड!

Sudhir Kumar
8 years ago

कोतवाली पुलिस ने पुरानी करेंसी के 5 लाख रुपये किए

kumar Rahul
7 years ago

पुलिस की अनोखी पहल: कंप्यूटर चलाएगा सफाईकर्मी विक्की

Sudhir Kumar
7 years ago
Exit mobile version