उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सपा के प्रचार अभियान के तहत अखिलेश यादव एटा, हाथरस होते हुए अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने अलीगढ़ के नानऊ के पैठ मैदान में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया।

कांग्रेस के साथ 300+ सीटें लायेंगे:

  • अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, इस बार कांग्रेस पार्टी भी साथ में है, इस बार 300 से ऊपर सीटें लायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी इस बार फिर से सरकार बनाएगी।

भाजपा-बसपा का कोई मुकाबला नहीं है:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, भाजपा और बसपा को मिला लेना, हमारा उनका मुकाबला नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि, ऊपर वाले की दुआ से और आपके आशीर्वाद से साइकिल बच गयी।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हाथ छोड़कर तेज रफ़्तार से साइकिल चलाइये।

2 साल के अन्दर 302 किलोमीटर:

  • अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, 2 साल के अन्दर 302 किलोमीटर सड़क हमने बनायी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शेरशाह सूरी से भी पुरानी सड़कें अलीगढ़ और कन्नौज की हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, मुसलमानों से कहना चाहता हूँ कि, सांप्रदायिक ताकतों को रोकना है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें