[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बनते ही उनकी हिन्दू युवा वाहिनी भी सक्रीय हो गयी है। बीते कई दिनों से युवा वाहिनी के कई गलत काम करने की खबरे आ रही है। अब इस मुद्दे पर चुटकी लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

आने वाली फिल्म को लेकर दिया बयान :

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीते दिन पार्टी कार्यालय पर एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद पत्रकारों से को भी संबोधित किया।
  • अखिलेश ने सीएम योगी के एंटी रोमियो स्क्वाड पर सीधे तौर पर कटाक्ष किया।
  • उन्होंने कहा कि कोई ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ फिल्म आ रही है, मैंने सुना है।
  • अब देखते है कि हिन्दू युवा वाहिनी वाले इस फिल्म को रोकेंगे या नहीं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा रोजगार दिए गए।
  • केंद्र सरकार भी उन्होंने निशाना साधा और कहा कि वे बताये कितनो को रोजगार दिया।
  • अखिलेश ने आगे कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की दोस्ती आगे भी चलती रहेगी।
  • उन्होंने कहा कि देश में सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर एक सेक्युलर मोर्चा बनाना चाहिए।
  • इसी तरह ही बीजेपी की नीतियों को देश में लागू होने से रोका जा सकेगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें