[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद भी समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव झांसी के रानी लक्ष्मीबाई के किले पहुँचें थे जहाँ उन्होंने बड़ा बयान दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

अपनी हार से है खुश :

  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार संग झाँसी पहुँचें हुए थे।
  • यहाँ पहुँच कर उन्होंने झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के किले का नजारा देखा।
  • इस दौरान उन्होंने वहाँ मौजूद पत्रकारों से भी बातचीत की।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अपनी हार से बहुत खुश हूँ।
  • 2019 के पीएम की रेस में मेरा नाम बिल्कुल भी नहीं है।
  • अगर हमारा नाम रेस में आया तो हमारे दुश्मन बढ़ जाएँगे।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा वाले हमें हिन्दू भी नहीं मानते है।
  • हम लोग खाने से पहले हमेशा एक रोटी गाय को खिलाते है।
  • भाजपा वाले सिर्फ शहीदों और देशभक्ति ने नाम पर राजनीती करते है।
  • मीडिया भी सिर्फ सैनिको के सर काटने के ही वीडियो दिखा रही है।
  • सैनिक भी सिर्फ यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश के शहीद होते है, गुजरात के नहीं।
  • मध्य प्रदेश में हमारी समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी मगर गठबंधन पर कहना मुश्किल है।.

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें