उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दे डाला है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर नगर गए हुए थे जहाँ उन्होंने योगी सरकार को निशाने पर लिया।

कानून व्यवस्था हुयी धराशायी :

  • योगी सरकार के उत्तर प्रदेश की सत्ता में काबिज होते ही काम करने शुरू कर दिए है।
  • मगर इसके साथ ही विपक्षी दलों के लोग भी लगातार सरकार पर आक्रामक बने हुए है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार बिलकुल नाकाम रही है।
  • उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक महीने में ही धराशायी हो गयी है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार पर दबाव में होने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में होने के बाद भी सरकार दबाव में क्यों है।
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पुलिस पर दबाव बना रही है।
  • हालाँकि इस दौरान अखिलेश परिवार के झगड़े पर बोलने से बचते दिखाई दिए।
  • जबकि शिवपाल और मुलायम लगातार अखिलेश यादव पर बयानबाजी करते दिख रहे है।
  • अखिलेश के साथ इस दौरान उनकी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद थी।
  • वे लोग समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक के घर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुँचे थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें