[nextpage title=”akhilesh” ]

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को आगरा में हुआ था। इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को 5 सालों के लिए सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (sp president akhilesh yadav) एक निजी कार्यक्रम में पहुँचे हुए थे यहाँ पर उन्होंने शिवपाल यादव के ऊपर पूछे सवाल पर बड़ा बयान दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh2″ ]

अखिलेश ने दिया बयान :

  • सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के संपन्न होने के बाद अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे।
  • अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिवेशन के सफल होने की बधाई दी है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि आगरा के होम्योपैथिक के डॉक्टर पारिख ने देश का गौरव बढ़ाया है।
  • अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने इन्हें यश भारती दिया था और आज प्रदेश की हालत खराब है।
  • उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का आने वाला समय और दिशा युवा ही तय करेंगे।
  • वही योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है।

ये भी पढ़ें, वीडियो: बहराइच में सरयू नदी में नाव पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर भी यूपी सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि मौजूदा कानून व्यवस्था एक बड़ा प्रश्नचिन्ह बनी हुई है।
  • साथ ही कहा कि नेताजी पर पूछे सवाल पर कहा वे जल्द समाजवादी पार्टी के मंच पर दिखाई देंगे।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी के जन्मदिन को जिला व तहसील स्तर पर जोर-शोर से मनाया जाएगा।
  • हालाँकि शिवपाल के पार्टी में आने के सवाल पर अखिलेश ने चुप्पी साध ली।
  • उन्होंने नो कमेंट कहकर बिना जवाब दिए ही चल दिए।

ये भी पढ़ें, अखिलेश: योगी सरकार कराए नोएडा एनकाउंटर की CBI जांच

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें