उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट के दौर के बीच बैठकों का दौर अनवरत जारी है, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुँच चुके हैं।

सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के बीच बैठक:

  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को सपा प्रमुख के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।
  • जिसके बाद बाद सपा प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष के बीच बैठक जारी है।
  • गौरतलब है कि, सपा में सियासी संकट के बीच बैठकों का दौर अनवरत जारी है।

पार्टी कार्यालय से पहुंचे सपा प्रमुख के आवास:

  • समाजवादी पार्टी में सियासी संकट गहराता जा रहा, वहीँ पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बैठकों में व्यस्त है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रमुख के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे हैं।
  • जहाँ दोनों के बीच बैठक चल रही है।
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पार्टी कार्यालय से सपा प्रमुख के आवास पर पहुंचे थे।
  • पार्टी कार्यालय में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने युवजन सभा की प्रदेश व्यापी बैठक बुलाई थी।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सीएम आवास पर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम अखिलेश की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गयी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें