उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार 26 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस(SP press conference) का आयोजन किया था, जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस से पहले सपा अध्यक्ष ने बसपा के कुछ नेताओं को पार्टी में भी ज्वाइन कराया।
प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश(SP press conference):
- सपा में बड़ी संख्या में दूसरी पार्टियों से लोग शामिल हो रहे हैं।
- व्यापारियों का बहुत नुकसान हुआ है, नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार ठप हो गया है।
- नोटबन्दी और जीएसटी ने देश की जीडीपी को कम कर दिया है।
- घर घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और उन्हें समझाएंगे।
- ताजमहल को देखते ही ये लोग क्या क्या कहते थे।
- भगवान राम ने क्या कर दिखाया कि वेस्ट गेट पर उन लोगों को झाड़ू लगाना पड़ रहा है।
- मैं भगवान राम को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने ये काम कराया।
- कूड़े की सफाई सबसे अच्छे से सपा करती है।
ये सपा में हुए शामिल(SP press conference):
- मधुसूदन शर्मा बसपा के पूर्व विधायक,
- मनीष जायसवाल पूर्व बसपा MLC,
- लोकदल से पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार,
- कांग्रेस से वंदना राकेश शुक्ला,
- राजीव शर्मा,
- बसपा नेता राकेश शर्मा,
- हरेंद्र शर्मा जिला पंचायत सदस्य मुज़फ्फरनगर सपा में शामिल हुए।