उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सोमवार 23 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस(SP press conference) का आयोजन किया है, जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
सुबह 11.30 बजे होगी प्रेस कांफ्रेंस(SP press conference):
- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया है।
- जिसके तहत सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन सुबह 11.30 बजे से पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया है।
विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों के जवाब देंगे अखिलेश यादव(SP press conference):
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव विभिन्न मुद्दों पर पत्रकारों के जवाब देंगे।
- गौरतलब है कि, रविवार को अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौरे पर थे।
- जहाँ उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की थी।
- निजी कार्यक्रम में जाने से पहले अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया था।
- अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कई घोषणाएं की थी।
- अखिलेश ने प्रेस कांफ्रेंस में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भी घोषणा की थी।
- जिसमें उन्होंने कहा था कि, सपा गुजरात का चुनाव लड़ेगी।
- वहीँ प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव निकाय चुनाव के तहत लखनऊ मेयर के सपा प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगा सकते हैं।