उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह आज सूबे के मिर्जापुर जिले के दौरे पर जायेंगे।
करेंगे माँ विन्ध्यवासिनीं के दर्शन:
- सूबे की समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह आज मिर्जापुर के दौरे पर आयेंगे।
- इस दौरान उनके साथ जयाप्रदा और डिंपल कपाड़िया भी आएँगी।
- दौरे में अमर सिंह, जयाप्रदा और डिंपल कपाड़िया के साथ माँ विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे।
अमर सिंह ने किये विंध्यवासिनी माता के दर्शन:
- सपा के नेता अमर सिंह आज विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने पहुंचे, जिस दौरान उनके साथ आयीं जयाप्रदा और डिंपल कपाड़िया ने भी दर्शन किये।
- सपा से राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने पहुंचे थे वहां उन्होंने बयान दिया कि, कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती की सरकार का पाकिस्तान, आतंकवादियों के साथ नरम रुख है।
- भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने कहा कि, भाजपा अब राष्ट्रवादी विचारधारा से समझौता करती दिख रही है।
- योगी आदित्यनाथ पर अमर सिंह ने कहा कि, योगी आदित्यनाथ का सम्मान करता हूँ।
- इसमें आगे जोड़ते हुए अमर सिंह ने कहा कि, माँ काली से प्रार्थना है कि, संत रूप में योगी आदित्यनाथ यशस्वी हूँ।
- सपा नेता ने आगे बोलते हुए कहा कि, योगी यशस्वी हों पर राजनीति में विजयी न हों।