कल बलिया में धरना प्रदर्शन के दौरान फायरिंग में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। इसके बाद मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सख्त कदम उठाते हुये बलिया के जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का दिया आदेश दिया है।

वहीं नरही कांड को लेकर नरही थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी पर मुक़दमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा 44 नामजद और अन्य 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147 / 148 / 149 / 341 / 353 / 307 / 323 / 504 / 506 तथा 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में मृत विनोद कुमार राय के भतीजा गोपाल राय की तहरीर पर सदर कोतवाली में अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल मौर्य और नरही के थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव तथा अन्य सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

narahi clash

नरही का प्रभार गड़वार के थाना प्रभारी को:

  • सूत्रों के अनुसार, अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल मोर्य ने लाठीचार्ज तथा फायरिंग का आदेश दिया था।
  • इस लाठीचार्ज में विधायक समेत कई लोग जख्मी हुए हैं।
  • पुलिस ने विरोध को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जिसके बाद मामला गंभीर हो गया था।
  • इस घटना में भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार राय मारे गए।
  • दोपहर तक अपनी कार्रवाई के लिए पीठ थपथपा रहे नरही के एसओ राजेश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने पहले ही निलंबित कर दिया था।
  • नरही थाना का प्रभार गड़वार के थाना प्रभारी नीरज पाठक को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बलिया में पुलिस की गोली से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत बाद मचा बवाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें