राज्यपाल द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। इस पत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त से राज्यपाल को फौरन जिले से बाहर जाने के निर्देश भेजने की मांग की गई है।

राज्यपाल के खिलाफ अाचार संहिता उल्लघंन की शिकायत

  • राज्यपाल के खिलाफ शिकायती पत्र सपा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने लिखा है।
  • इसमें अशोक यादव ने राज्यपाल द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम से लिखे पत्र में अशोक ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ शिकायत की है।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में आचार संहित लागू चुकी है।
  • इसके बाद कल्याण सिंह पिछले चार दिन से अलीगढ़ में कैम्प कर रहे हैं।

प्रभाव का गलत इस्तेमाल

  • अशोक यादव ने शिकायत की है कि कल्याण सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल बीजेपी के पक्ष में कर रहे हैं।
  • राज्यपाल का पद गैर राजनैतिक व संवैधानिक होता है।
  • इस पद पर रहते हुए कोई भी व्यक्ति चुनाव में सक्रिया भूमिका नहीं निभा सकता है।
  • ऐसे में उनके द्वारा यह कार्य पूरी तरह से असंवैधानिक है।
  • इसे देखते हुए अशोक ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है, कि
  • कल्याण सिंह  को तुरंत अलीगढ़ छोड़ने का आदेश जारी किया जाए।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें