समाजवादी पार्टी में फूलपुर और गोरखपुर उपचुनावों में मिली जीत के बाद सुलह की ख़बरें आनी शुरू हो गयी हैं। मुलायम की रुख भी अखिलेश के लिए काफी नर्म दिखाई दे रहा है। इसके बाद से शिवपाल यादव की सपा में वापसी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। सपा नेता शिवपाल यादव भी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए काफी नर्म दिख रहे हैं। इसके अलावा शिवपाल यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन को भी अपना समर्थन दे दिया है। शिवपाल की जमीनी पकड़ को समझते हुए अखिलेश यादव भी उन्हें सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर विचार कर रहे हैं। इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सबसे करीबी नेता ने बड़ा खुलासा किया है।

राष्ट्रीय महासचिव बनेंगे शिवपाल यादव :

सपा परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक़, सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की तैयारी चल रही है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि परिवार के विवाद को खत्म करने के लिए अखिलेश अपने चाचा शिवपाल को ये जिम्मेदारी देने का पूरा मन बना चुके हैं। इन दिनों शिवपाल यादव के तेवर भी हमेशा के मुकाबले काफी नर्म है। ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यादव परिवार का एकजुट होना बीजेपी के लिए खतरा हो सकता है। बहुत जल्द इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए घोषणा की जायेगी। शिवपाल यादव ने भी उनके पार्टी का महासचिव बनाये जाने की ख़बरों पर अपनी टिप्पणी की है।

 

ये भी पढ़ें: निषाद पार्टी ने दिया समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन

 

सपा प्रवक्ता ने दिया बयान :

सपा नेता शिवपाल यादव के तेवर हमेशा के मुकाबले काफी नर्म दिख रहे हैं। ऐसे में 2019 के चुनाव से पहले यादव परिवार का एकजुट होना बीजेपी के लिए खतरा हो सकता है। शिवपाल यादव को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने की खबरों पर प्रवक्ता और अखिलेश यादव के करीबी हाफ़िज़ गांधी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिवपाल वर्तमान में सपा के विधायक पद पर हैं और वो पार्टी के बड़े नेता हैं। उनके लिए कोई पद अहमियत नही रखता है। यदि अखिलेश यादव उनको महासचिव बनाते हैं तो निश्चित तौर पर इससे पार्टी को फायदा होगा।

 

ये भी पढ़ें: मिशन 2019: यूपी में जल्द नजर आयेंगे मोदी-शाह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें