समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज अपनी कमर कस ली है। मंगलावर को सपा ने अपने ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं सीएम अखिलेश यादव ने इस लिस्ट के जारी होने से पहले ही सपा प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया है।
सपा के दिग्गज नेता प्रचार अभियान में शामिल
- सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सपा प्रमुख मुलायम सिंह का नाम सबसे पहले है।
- वहीं सपा कलह के बाद भी इस लिस्ट में शिवपाल यादव का नाम भी शामिल नहीं किया गया है।
- सीएम अखिलेश यादव लिस्ट जारी होने से पहले ही प्रदेश में प्रचार अभियान के लिए उड़ान भरते नज़र आने लगे है।
- अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिम्पल यादव का भी इस लिस्ट में जगह मिली है।
- पार्टी प्रचारकों में रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम सहित कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है।
समाजवादी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची @samajwadiparty #UPElection2017 pic.twitter.com/dlPUtZ258y
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) January 24, 2017