उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहाँ सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से मुलाकात की।

साफ़ और सीधे शब्दों में अखिलेश पर हमला:

  • समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को दिल्ली पहुंचे थे।
  • जहाँ वो मीडिया से मुखातिब हुए।
  • मीडिया से मुखातिब होने के दौरान शिवपाल सिंह ने पार्टी में मचे घमासान पर सवालों के जवाब दिए।
  • इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने साफ़ और सीधे शब्दों में सीएम अखिलेश को नसीहत दी।

मैं अखिलेश के अधीन नहीं हूँ- शिवपाल:

  • मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह ने कहा कि, अखिलेश के किसी को बहकावे में नहीं आना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अखिलेश को अपने पिता का सम्मान करना चाहिए।
  • वहीँ शिवपाल सिंह ने कहा कि, मैं अब मंत्री नहीं हूँ, इसलिए में अखिलेश के अधीन नहीं हूँ।
  • शिवपाल सिंह यादव पार्टी अजित सिंह की पार्टी से महागठबंधन के तहत दिल्ली पहुंचे थे।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, नेता जी का जो आदेश होगा, माना जायेगा।

परिवार और पार्टी एक है:

  • मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह ने इस पर भी जोर दिया कि, परिवार और पार्टी में सब ठीक है।
  • वहीँ अखिलेश के लिए उन्होंने कहा कि, अखिलेश समझ नही रहे हैं, उन्हें लोगों की बातों में नहीं आना चाहिए।
  • रामगोपाल के सवाल पर शिवपाल सिंह ने कहा कि, उन्होंने ने महागठबंधन नहीं बनने देने के लिए साजिश की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें