उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में लोहिया वाहिनी के साथ पार्टी के आगामी रजत जयंती समारोह पर चर्चा की, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक का संबोधन किया।

संगठन में न पूछे जाने वालों को तरजीह दी:

  • समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पार्टी ऑफिस में लोहिया वाहिनी के साथ बैठक की।
  • जिसमें पार्टी के आगामी रजत जयंती समारोह को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
  • इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बैठक का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, उन्होंने पार्टी में उन लोगों को तरजीह दी जिन्हें संगठन में कोई पूछता नहीं था।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, ऐसे लोगों ने सरकार का मजा भी नहीं लिया।

भीड़ देखकर उत्साहित हूँ:

  • बैठक में पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, भीड़ देखकर उत्साहित हूँ।
  • गौरतलब है कि, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने बैठक में लोहिया वाहिनी के सभी पदाधिकारियों को बुलाया था।
  • शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि, पार्टी के लिए कई लोगों ने बहुत संघर्ष किया है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, मैं भी कई बार जेल गया हूँ।
  • सपा प्रमुख का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी को खड़ा करने में नेताजी का बहुत बड़ा संघर्ष है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें