उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरे जोश में नज़र आ रही है। सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश भर में चुनावी जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं। सपा के सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार की तैयारी में जुटे हुए है। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में समान्जस्य बनाकर सपा की स्थिति को प्रदेश में मजबूत कर रहे हैं।
सपा प्रेसवार्ता
- सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम इसी क्रम में मंगलवार दोपहर चुनावी मुद्दों पर एक प्रेस कॉफ्रेंस करने वाले हैं।
- इस कांफ्रेंस में उनके साथ सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
- यह कांफ्रेंस दोपहर 1 बजे सपा दफ्तर में होगी।
- जहां सपा के दोनों शीर्ष नेता यूपी चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर बात करने वाले हैं।
सपा-कांग्रेस की सीटों पर रूख
- उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से चुनाव शुरू हो रहे है।
- लेकिन अभी भी सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बाद कुछ सीटों पर पेच फसा हुआ है।
- गठबंधन की कई ऐसी सीटें है, जहां से सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों के उम्मीदवार खड़े हो गए हैं।
- ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रेसवार्ता में सपा अपने नेताओं को संदेश दे सकती है।
- जिन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार है, वहां से सपा के उम्मीदवारों को पीछे हटने के लिए कहा जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
##UPElections2017
#Akhilesh Yadav naresh uttam
#naresh uttam
#naresh uttam as new state president
#naresh uttam press conference
#Naresh Uttam Statement
#rajendra chaudhary
#उत्तर प्रदेश चुनाव
#उत्तर प्रदेश चुनाव 2017
#उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग
#नरेश उत्तम
#सपा कार्यालय
#सपा प्रदेश अध्यक्ष
#सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम