केंद्र सरकार बुधवार को आम बजट पेश किया। इसके बाद विभिन्न पार्टियों ने इसकी कमियों को लेकर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आम बजट को लेकर अपना बयान दिया है। नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि बजट में किसानों के हित का ध्यान नहीं रखा गया है।

बजट को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

  • नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट पूरी तरह से किसान विरोधी है।
  • केंद्र सरकार ने इस बजट में किसानों को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है।
  • वहीं उन्होंने कहा कि आम लोगों की भी उम्मीद इस बजट से टूट गई।
  • नरेश उत्तम प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर काफी आश्वस्त हैं।
  • उनका मानना है कि इस बार फिर मुलायम सिंह के आशीर्वाद से प्रदेश में सपा की दोबार सरकार बनेगी।
  • उन्होंने कहा कि सपा परिवार और कार्यकर्ताओं में अब कोई नाराजगी नहीं  है।

बजट में किसानों के लिए खास

  • इस वित्तीय वर्ष के बजट में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गयी हैं।
  • किसान कर्ज पर ब्‍याज में कटौती के साथ ही लोन के लिए दस लाख करोड़ रुपये।
  • इसके अलावा फसल बीमा की सीमा 30% से बढ़ाकर 40% कर दी गयी है।
  • माइक्रो सिंचाई फंड के लिए शुरुआती 5000 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था।
  • मनरेगा के लिए 48,000 करोड़ का कोष रखा जाएगा।
  • इसके साथ ही 1 मई 2018 से सभी गावों में भरपूर बिजली दी जायेगी।
  • जिसके लिए सरकार द्वारा 4500 करोड़ पास किये जायेंगे।
  • यही नही अब 2019 तक देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को पक्का घर दिया जाएगा।
  • जिसके तहत आवास योजना के लिए सरकार 20,000 करोड़ पास करेगी।
  • साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए 6000 रूपये निर्धारित किये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें