उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम को शनिवार 21 जनवरी को Y श्रेणी की सुरक्षा दे दी गयी है।

सपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हैं नरेश उत्तम:

  • समाजवादी पार्टी के नेता नरेश उत्तम को Y श्रेणी की सुरक्षा दे दी गयी है।
  • गौरतलब है कि, नरेश उत्तम सपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हैं।
  • जिन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर अपना पदभार संभाला है।
  • ज्ञात हो कि, समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बीच पार्टी के संगठन में कई बदलाव किये गए थे।
  • जिसके तहत नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

अखिलेश यादव ने चाचा को हटाकर बनाया था प्रदेश अध्यक्ष:

  • समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था।
  • जिसके लिए उन्होंने पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी बुलाया था।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने सबसे पहले अपने चाचा पर कैंची चलायी।
  • शिवपाल सिंह की जगह नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया।

सुरक्षा में तैनात होंगे 11 सुरक्षाकर्मी:

  • नरेश उत्तम को शनिवार को Y श्रेणी की सुरक्षा दे दी गयी है।
  • जिसके तहत नरेश उत्तम की सुरक्षा में अब 11 सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: 26 जनवरी को देखते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट घोषित हुआ ‘हाई एलर्ट जोन’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें